पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दुर्घटना में शामिल कार और चालक की पहचान की, चालक को किया डिटेन

नूरपुर से विनय महाजन–पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस थाना डमटाल की टीम ने गांव थपकौर में हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दुर्घटना में संलिप्त कार और उसके चालक की पहचान कर ली है। पुलिस की इस कार्रवाई को मामले की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि गांव थपकौर स्थित सीएस होटल के बाहर सड़क दुर्घटना हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना डमटाल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मोटरसाइकिल नंबर PB35 W 5731 क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क पर पड़ी मिली, जबकि उसका चालक मृत अवस्था में पाया गया। हादस
मृतक की पहचान राज कुमार पुत्र प्रकाश चन्द, निवासी वार्ड नंबर-5, थपकौर, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।इस मामले में पुलिस थाना डमटाल में अभियोग संख्या 164/2026, दिनांक 09 नवंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(a) एवं 106 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाकर जांच को आगे बढ़ाया। गहन छानबीन के दौरान पुलिस ने दुर्घटना में कथित रूप से संलिप्त सफेद रंग की मारुति सुजुकी i20 कार नंबर HP-97A-8715 की पहचान की। इसके साथ ही कार चालक की पहचान सुमित कुमार पुत्र सुरेश कुमार, निवासी गांव गगवाल, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा, उम्र 41 वर्ष के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार संबंधित चालक को डिटेन कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया गया है।

