जसूर में फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे बने पार्किंग स्थलों पर बाहरी लोगों द्वारा कथित रूप से कब्जा जमाने की तैयारी

नूरपुर से विनय महाजन:- नूरपुर प्रदेश के प्रमुख जंक्शन एवं थोक कारोबार के लिए प्रसिद्ध कस्बाको लेकर स्थानीय लोगों और कारोबारियों में गहरा रोष है। आरोप है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए कुछ बाहरी लोग, विशेषकर पंजाब से आए कुछ लोगों द्वारा पार्किंग स्थलों पर तारपाल डालकर बड़ी संख्या में स्टॉल लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
इस मामले मे व्यापार मंडल जसूर के अध्यक्ष राजीव राजू, मार्केट वेलफेयर कमेटी के प्रवक्ता डॉ. अशोक, कारोबारी रवि नायर, राजेश काका, ऋषि और आशु त्यागी ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग के लिए निर्धारित अधिकांश स्थानों पर स्टॉल लगाने की तैयारी की जा रही है। इससे न केवल स्थानीय कारोबारियों के व्यवसाय पर असर पड़ेगा, बल्कि त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए जसूर पहुंचने वाले लोगों को भी वाहन पार्क करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि पार्किंग स्थलों पर अवैध रूप से स्टॉल लगाने की अनुमति न दी जाए और इस दिशा में समय रहते उचित कार्रवाई की जाए। कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन स्थानीय व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में यदि पार्किंग स्थलों पर स्टॉल लग गए तो बाजार में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ ग्राहकों को भी असुविधा होगी।
गौरतलव है कि त्योहारों के सीजन में बाहरी लोगों का इस प्रकार अवैध रूप से कारोबार करना संबंधित विभाग की करगुजारी पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है l स्थानीय पंचायत द्वारा भी इस मामले में बाहर से आए कारोबार करने वालों के आधार कार्ड भी चेक भी नहीं किए जाते हैं l इस मामले में सामाजिक संस्थाओं का कहना है कि जिन क्षेत्रों में वाहरी राज्यों से आकर लोग लोग अपना कारोबार करते हैं उनका चेक करने की जिम्मेदारी पंचायत की होती हैl
इस संबंध में एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा तथा डीएसपी नूरपुर चंद्रपाल सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि मामले में जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

