Reading: महमूदाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बहाल कराने की मांग, रेल अधिकारी से जनसंवाद कर सौंपा ज्ञापन*

महमूदाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बहाल कराने की मांग, रेल अधिकारी से जनसंवाद कर सौंपा ज्ञापन*

RamParkash Vats
5 Min Read

*यूनियन प्रेस अध्यक्ष अनुज कुमार जैन ने उठाया जनहित का मुद्दा, रेल अधिकारी ने हरसंभव प्रयास का दिया आश्वासन

महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद रेलवे स्टेशन पर लॉकडाउन से पूर्व ठहराव करने वाली ट्रेनों का संचालन एवं ठहराव पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के सहायक मंडल वित्त प्रबंधक दीपक कुमार सिंह महमूदाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से जनसंवाद किया और रेलवे से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उनके साथ लखनऊ से संदीप खरे वरिष्ठ लेखाकार भी मौजूद रहे।*जनसंवाद के दौरान* यूपी वर्किंग प्रेस यूनियन के अध्यक्ष अनुज कुमार जैन ने महमूदाबाद रेलवे स्टेशन पर पूर्व में ठहराव करने वाली ट्रेनों का ठहराव पुनः प्रारंभ कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। वहीं,

अयूब अहमद डंम्पी ने भी रेल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं से अवगत कराया।इन ट्रेनों का ठहराव बहाल कराने की मांगअनुज कुमार जैन ने बताया कि महमूदाबाद एक ऐतिहासिक तहसील मुख्यालय है। यहां की आबादी दो लाख से अधिक है। इसके बावजूद रेलवे स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव बंद होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

*निम्नलिखित मांगें रखीं*—बालामऊ-बुढ़वल पैसेंजर ट्रेन का ठहराव पुनः शुरू किया जाए।अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव बहाल किया जाए।देहरादून जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव पुनः शुरू किया जाए।कामाख्या देवी से कटरा जाने वाली ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।यात्रियों की सुविधा के लिए मेमो ट्रेन का संचालन शुरू किया जाए।महमूदाबाद रेलवे स्टेशन पर पूछताछ के लिए फोन नंबर पुनः चालू कराया जाए।ट्रेनों का ठहराव बंद होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें*धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है

महमूदाबाद*महमूदाबाद स्थित मां संकटा देवी मंदिर क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है। सावन, नवरात्रि सहित विभिन्न पर्वों पर यहां दूसरे जिलों से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ट्रेनों का ठहराव बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को सीतापुर जाकर अतिरिक्त सफर करना पड़ता है, जिससे उनका समय और धन दोनों खर्च होते हैं।*छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी*महमूदाबाद में कई डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज संचालित हैं। सीतापुर, लखनऊ, बुढ़वल और बालामऊ सहित विभिन्न स्थानों पर पढ़ाई करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नियमित आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों का ठहराव बहाल होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिल सकती है।

मरीजों और व्यापारियों को भी मिलेगी राहतमहमूदाबाद तहसील मुख्यालय होने के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। रेल सुविधाओं के अभाव में मरीजों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन के लिए अधिक समय और पैसा खर्च करना पड़ता है।*जनहित में ठहराव बहाल करने की अपील*ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि क्षेत्र की धार्मिक आस्था, शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार और आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संबंधित ट्रेनों का महमूदाबाद रेलवे स्टेशन पर कम से कम दो मिनट का ठहराव पुनः प्रारंभ कराया जाए। साथ ही मेमो ट्रेन के संचालन और स्टेशन पर पूछताछ का फोन नंबर चालू कराने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई की जाए।*रेल अधिकारी ने दिया हरसंभव प्रयास का आश्वासन*सहायक मंडल वित्त प्रबंधक दीपक कुमार सिंह ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना।

उन्होंने आश्वासन दिया कि महमूदाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव पुनः शुरू कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर संदीप जैन,स्टेशन मास्टर पी.एस. राव ,आयुष जैन, राहुल जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।*मां संकटा देवी और जैन मंदिर में किए दर्शन*महमूदाबाद आगमन के दौरान रेल अधिकारी दीपक कुमार सिंह एवं संदीप खरे वरिष्ठ लेखाकार ने मां संकटा देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद उन्होंने जैन मंदिर पहुंचकर दर्शन किए तथा वहां विराजमान आर्यिका श्री विविक्त श्री माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।क्षेत्रीय नागरिकों को उम्मीद है कि रेल अधिकारियों के समक्ष उठाई गई मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होगी और महमूदाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बहाल होने से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!