नशे के खिलाफ जनभागीदारी पर जोर, युवाओं को नशे से दूर रखने का आह्वान
नूरपुर से विनय महाजन-आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे 60 दिवसीय ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान के अंतर्गत लदोड़ी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान की 22वीं पंचायत में घर-घर संपर्क के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया गया।इस अभियान में ग्राम पंचायत प्रधान संजू कुमार, आकाश शर्मा तथा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
सभी ने स्थानीय लोगों से संवाद कर नशे से दूर रहने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संदेश दियाl अभियान के तहत लदोड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को चिट्टे एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों, इनके कारण जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों तथा नशे से दूर रहने के महत्व के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को खेलकूद, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में घर, पंचायत और शिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जब परिवारों और विद्यार्थियों तक जागरूकता का संदेश पहुँचता है, तो समाज में सकारात्मक बदलाव की संभावनाएँ बढ़ती हैं।उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का प्रयास है कि नूरपुर क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत और प्रत्येक युवा तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचे। इस सामाजिक मुहिम को सफल बनाने के लिए जनसहयोग आवश्यक है।
अभियान का संदेश घर-घर जागरूकता, स्कूल-स्कूल तक संदेश—नशामुक्त हो हमारा परिवेश।यह जानकारी आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के
अध्यक्ष राहुल शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था नशा मुक्त करने के लिए शिक्षा संस्थानों और घर-घर जागरूकता का संदेश दे रही हैl

