नूरपुर आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन द्वारा 20 सितंबर 2026 से शुरू किए गए 60 दिवसीय “नशा मुक्त नूरपुर, चिट्टा मुक्त

नूरपुर” अभियान के तहत आज तीसरी पंचायत के रूप में लंबा नाल गांव में घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान टीम ने घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद किया और नशे के दुष्प्रभावों, इससे होने वाले स्वास्थ्य, पारिवारिक एवं सामाजिक नुकसान तथा नशे से बचाव और समाधान के उपायों के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान युवाओं और परिवारों से विशेष बातचीत करते हुए बच्चों एवं युवाओं को नशे से दूर रखने, उन्हें शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया।
अभियान में स्थानीय युवा मंडलों और महिला मंडलों के सहयोग से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इसी उद्देश्य से अभियान के तहत “एक दिन, एक पंचायत” के माध्यम से लगातार घर-घर संपर्क किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि परिवारों और समाज को समाधान की दिशा में साथ लेकर आगे बढ़ना है।“
चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर” के संकल्प के साथ यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। यह जानकारी एक प्रेस नोट मे राहुल शर्मा अध्यक्ष आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन ने दी l

