
नूरपुर प्रदेश मे राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी, हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आज नूरपुर बस स्टैंड एवं गहीं लगोड़ पंचायत में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोक कला मंच के कलाकारों प्रमोद राणा, अजय सिंह, अमन ठाकुर, गौरव,राहुल,वशु,सुरेन्द्र, सुरेश,दिया एवं महक ने ने गीत-संगीत, समूहगान एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से एचआईवी के संक्रमण से बचाव, सावधानियों तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।कलाकारों ने जागरूक करते हुए बताया कि एचआईवी पॉजिटिव होना जीवन का अंत नहीं है तथा एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति भी सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने तथा उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करने का भी संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से एचआईवी/एड्स से संबंधित सही जानकारी अपनाने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया।

