Reading: दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर

RamParkash Vats
2 Min Read

ज्वाली। पुलिस थाना ज्वाली के तहत ग्राम पंचायत टकोली-घिरथा के वार्ड नं० तीन मैं स्थित दुर्गा माता मंदिर में गत रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के दानपात्र से करीब आठ हजार रुपये की नकदी तथा माता की प्रतिमा को पहनाया गया नोटों का हार चोरी कर ले गए।

मंदिर की सेविका इंद्रा देवी ने बताया कि उन्होंने रात करीब साढ़े आठ बजे मंदिर को बंद किया और घर चली गईं। गांव में एक घर में कीर्तन होने के कारण गांव की महिलाएं वहां गई हुई थीं। इंद्रा देवी नै बताया कि रात करीब 12 बजे जब वह कीर्तन का सामान मंदिर में रखने के लिए आईं तो उस समय मंदिर का ताला लगा हुआ था।
सुबह करीब चार बजे उनके पति सुनील कुमार मंदिर में साफ-सफाई करने पहुंचे तो मंदिर के कैंची गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर जांच करने पर दानपात्र से करीब आठ हजार रुपये की नकदी और माता को पहनाया गया नोटों का हार गायब पाया गया।
सुनील कुमार ने घटना की सूचना पुलिस थाना ज्वाली को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर के सेवक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र में भी जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!