सरकार ने टीपू खान को सौंपी नई जिम्मेदारी, बार एसोसिएशनों सहित विभिन्न वर्गों ने नियुक्ति का किया स्वागत

वरिष्ठ अधिवक्ता टीपू खान को मौजूदा सरकार ने प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक मनोनीत किया नूरपुर से विनय महाजन नूरपुर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता टीपू खान को मौजूदा सरकार ने हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक आज मनोनीत किया है l टीपू खान की इस नियुक्ति को लेकरआज नूरपुर ज्वाली.इंदौरा व फतेहपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दिखाई दी l प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सभी वर्गो व सामाजिक संस्थाओं ने भी इस मामले मे मुख्यमंत्री द्वारा की गई टीपू खान वरिष्ठ अधिवक्ता की हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक के रूप में की गई नियुक्ति पर आभार प्रकट करते हुए पूर्व विधायक अजय महाजन का भी स्वागत किया हैl प्रदेश के यशस्वी औजस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इस जिम्मेदारी पर हार्दिक धन्यवाद महिला विंग ने भी किया है l वरिष्ठ अधिवक्ता टीपू खान एक मधुर भाषी अन अनुशासनात्मक पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक अजय महाजन के वफादारो में एक सर्वोच्च स्थान है l टीपू खान ने अपना राजनीतिक जीवन एनएसयूआई से एक कार्यकर्ता के रूप में किया थ और पार्टी में रहकर जिला संगठन में भी पार्टी के अंदर कई पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं इतना नहीं अपनी वकालत में वह कमजोर वर्ग के हितेषी भी है l इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता टीपू खान इसका श्रेय और विधायक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय महाजन को दिया है उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे मैं अपनी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार भी प्रकट किया हैl नूरपुर ज्वाली और इंदौरा की बार एसोसिएशन ने भी इस नियुक्ति पर स्वागत किया हैl

