Reading: अपनी बुद्धिमत्ता से 800 करोड़ो रुपए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह किशाऊ बांध परियोजना में केंद्र से लाए

अपनी बुद्धिमत्ता से 800 करोड़ो रुपए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह किशाऊ बांध परियोजना में केंद्र से लाए

RamParkash Vats
2 Min Read

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन
नूरपुर लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रशंसा करते हुए कहा कि किशाऊ बांध परियोजना में फंसे करोड़ों रुपए केंद्र सरकार से लाने में कामयाब हुए अपनी बुद्धिमत्ता के कारण l विश्वकर्मा ने यह जानकारी एक प्रेस नोट में देते हुए बताएं कि प्रदेश की पूर्व जय राम सरकार ने इस बांध में 800 करोड़ रुपया अंश दान देना मान लिया था उसे समय केंद्र में डबल इंजन की सरकार थी लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र सरकार से हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर आप हम कोई पैसा नहीं दे सकते लेकिन बांध हमारी जमीन पर है तो रायल्टी भी तय होनी चाहिएl 15000 करोड़ रुपया की इस परियोजना में केंद्र 90 फीसद खर्च कर रहा है वाकी का पैसा उत्तर प्रदेश हरियाणा राजस्थान दिल्ली उत्तराखंड देंगे।हिमाचलवासियों को फिर विस्थापन की पीड़ा सहन करनी पड़ेगी ,जिसके लिए योजना में कोई व्यवस्था की गई है या नहीं अभी स्पष्ट नहीं किया गया कि पौंग विस्थापितों की तरह टोंस विस्थापित भी सालों साल भटकते रहेंगे।पीसी विश्वकर्मा ने कहा नंबर वन मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा खोये 800 करोड़ रुपए वापिस लिए और हर साल 1200 करोड़ रुपए का राजस्व जुटाया जो समय के साथ बिजली यूनिट की महंगाई की दर से बढ़ता जाएगा।पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि अंग्रेजी हकूमत के समय से चिन्हित की गई इस परियोजना को अब मूर्त रूप मिलेगा।केंद्र की मोदी सरकार हिमाचल के हितों के साथ अनदेखी कर रही है ऐसा आरोप विश्वकर्मा द्वारा लगाया गया है l

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!