Reading: विधायक रणबीर सिंह निक्का ने सरकार के स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार सिविल हॉस्पिटल नूरपुर को मिले 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टर*

विधायक रणबीर सिंह निक्का ने सरकार के स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार सिविल हॉस्पिटल नूरपुर को मिले 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टर*

RamParkash Vats
3 Min Read


न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन
प्रदेश की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्थानीय विधायक रणबीर सिंह निक्का द्वारा विधानसभा स्तर के दौरान कई बार नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा सदन में उठाया । अब स्वास्थ्य मंत्री शाडिल ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की है। यह जानकारी एक भेंट वार्ता में विधायक रणवीर सिंह निक्का ने देते हुए बताया कि आजकल नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में चावन को नजदीक देखते हुए कुछ सियासी दलों ने से नागरिक अस्पताल पर अपनी राजनीति करनी शुरू करके अपनी राजनीतिक रोटियां जनता में सेकनी शुरू कर दी है l

विधायक रणबीर सिंह निक्का ने नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए स्वास्थय मंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से नूरपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने नजदीकी अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेंगी और उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी। इतना ही नहीं सिविल नागरिक अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी और रेफर अस्पताल के नाम से शायद अब नूरपुर का सिविल नगरिक अस्पताल नहीं जाना जाएगाl
नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में नियुक्त किए गए विशेषज्ञ डॉक्टरों में— 2 बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता भाटिया जी व डॉ. पायल ठाकुर जीव 2 स्त्री रोग विशेषज्ञ
डॉ. आरुषि जी व डॉ. अर्चना व 1 मनोचिकित्सक विशेषज्ञ व डॉ. सिमंत मल्होत्रा इनको सरकार द्वारा यहां सेवा करने के लिए लगाया गया है l विधायक निक्का ने कहा कि नूरपुर की जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के उपचार में क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि नूरपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए भविष्य में भी आवश्यक प्रयास लगातार जारी रहेंगे।जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!