न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन
नूरपुर प्रदेश के जसूर कस्वा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में चल रही अंडर-19 छात्र वर्ग की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में आज उस समय हंगामा हो गया जब कुछ बाहरी युवक खेल मैदान में घुस आए और आपस में मारपीट करने लगे। इससे कुछ देर के लिए खेल गतिविधियां रोकनी पड़ीं।
सूचना मिलते ही नूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।lगौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में करीब 50 स्कूलों के 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के बावजूद आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं दिखे। बाजार के बीचोंबीच स्थित स्कूल मैदान में कोई पुलिस तैनाती नहीं थी। यही नहीं, खेल के दौरान किसी खिलाड़ी के घायल होने की स्थिति में प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद नहीं थी।स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इतने बड़े आयोजन के लिए पहले से ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात होनी चाहिए थीं। सरकार की व्यवस्था परिवर्तन प्रणाली पर उठे जसूर के इस स्कूल में काफी प्रश्न स्कूल प्रशासन क्या करता रहा क्या उसने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इन विभागों व पंचायत को को सूचना दी थी?
*वहीं स्कूल की प्रधानाचार्य करुणा जंबाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को लिखित में सहयोग के लिए सूचित किया था, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। रविवार को बाहरी युवकों द्वारा व्यवधान डालने के बाद पुलिस को सूचित किया गया।*
इस मामले में एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई थी और मामले की जांच की जा रही है।

