Reading: नूरपुर और जसूर के बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने का किया आह्वान।

नूरपुर और जसूर के बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने का किया आह्वान।

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों द्वारा आयोजित हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों से पूर्ण एकजुटता के साथ भाग लेने की अपील की गई। इस मौके पर नूरपुर और जसूर के बैंक कर्मचारियों ने जसूर में इक्इट्ठा होकर धरना प्रदर्शन किया।

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन

इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल केवल एक दिन का आंदोलन नहीं, बल्कि बैंक कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान, भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के हितों की लड़ाई है।इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों ने संबोधित करते हुए कहा गया कि जो साथी विभिन्न कारणों से हड़ताल में शामिल न होकर बैंक में कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी सामूहिक आंदोलन और संगठन की एकता पर विचार करना चाहिए। उनसे आत्ममंथन करते हुए यह सोचने का आग्रह किया गया कि क्या ऐसे समय में हड़ताल पर बैठे अपने सहयोगियों और संगठन के संघर्ष के साथ खड़ा होना उनकी जिम्मेदारी नहीं है।सभी
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि किसी भी आंदोलन की सफलता उसकी एकजुटता और सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। यदि संगठन के आह्वान के समय कर्मचारी एकजुट नहीं होंगे तो इससे न केवल वर्तमान संघर्ष कमजोर होगा, बल्कि भविष्य में अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ना भी कठिन हो सकता है।
उन्होंने सभी बैंक कर्मचारियों से यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के कार्यक्रम को सफल बनाने और संगठन की एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंन ने मार्च ऑन”, “हमारी एकता जिंदाबाद” जैसे नारों के साथ कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस यूनियन से संबंधित लगभग सभी बैंकों में आज हड़ताल पूरी तरह सफल रही जबकि ग्राहकों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी इस यूनियन से गैर संबंधित बैंक अपनी सेवाएं देते रहे जबकि प्रदेश के हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक और कोऑपरेटिव काँगड़ा सेंट्रल बैंक में सेवाऐ जारी रही l

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!