Reading: टाइम्स नाउ नवभारत के पत्रकार आशीष श्रीवास्तव की माता का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

टाइम्स नाउ नवभारत के पत्रकार आशीष श्रीवास्तव की माता का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

RamParkash Vats
2 Min Read

पूज्य माता श्रीमती मुन्नी श्रीवास्तव (80 वर्ष)

महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

सीतापुर। जनपद सीतापुर के टाइम्स नाउ नवभारत के पत्रकार आशीष श्रीवास्तव की पूज्य माता श्रीमती मुन्नी श्रीवास्तव (80 वर्ष) का रविवार दोपहर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार लखनऊ में चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
माता के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सोमवार को परिजनों एवं शुभचिंतकों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। निधन की सूचना मिलते ही सीतापुर एवं लखनऊ के पत्रकार जगत, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
पत्रकार आशीष श्रीवास्तव की माता के निधन पर पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, समाजसेवी अम्बरीश गुप्ता, भाजपा नेता अनिल यादव, पत्रकार सुधांशु सक्सेना, अनुज जैन, अमर कश्यप, हरि ओम, नीरज श्रीवास्तव, राहुल अरोरा, रोहित मिश्रा, पंकज सिंह गौर, धीरू सहित तमाम लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
मां का निधन परिवार के लिए कभी न भर पाने वाली ऐसी क्षति है, जिसकी कमी जीवनभर महसूस होती रहती है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!