Reading: पत्रकार योगेन्द्र कपिला को मातृ शोक, 90 वर्ष की आयु में श्यामा कपिला का निधन

पत्रकार योगेन्द्र कपिला को मातृ शोक, 90 वर्ष की आयु में श्यामा कपिला का निधन

RamParkash Vats
2 Min Read

उपमंडल संगड़ाह के ग्राम डाहर निवासी एवं पत्रकार योगेन्द्र कपिला को उस समय गहरा मातृ शोक पहुंचा, जब उनकी माता श्रीमती श्यामा कपिला का 90 वर्ष की आयु में उनके संगड़ाह स्थित निवास स्थान बस अड्डा बाजार में दुखद निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी।उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
श्रीमती श्यामा कपिला अपने सरल, सौम्य एवं मृदु स्वभाव के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखती थीं। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। वह अपने गांव में करीब 35 वर्षों तक महिला मंडल की प्रधान रहीं। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक बार पंचायत सदस्य तथा एक कार्यकाल पंचायत समिति सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।
उनके निधन की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल संगड़ाह ने शोक प्रकट करते हुए करीब एक घंटे तक बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि श्यामा कपिला का सहज, मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व सदैव लोगों के बीच याद किया जाएगा। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र ने भी एक सामाजिक रूप से सक्रिय एवं सम्मानित महिला को खो दिया है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!