,प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

महमूदाबाद स्थित जवाहरलाल नेहरू पॉलिटेक्निक में मंगलवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

प्रतियोगिता में संस्थान के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पोस्टरों और निबंधों के माध्यम से तिरंगे के महत्व, भारत की एकता, देशप्रेम तथा राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया

।इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य सी.पी. त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दीं।

