Reading: परेल पुल से बच्चे को नदी में फेंकने की सूचना देने के बाद खुद सुल्तानपुर चौकी पहुंचा पिता, पुलिस ने शुरू किया सर्चऑपरेशन

परेल पुल से बच्चे को नदी में फेंकने की सूचना देने के बाद खुद सुल्तानपुर चौकी पहुंचा पिता, पुलिस ने शुरू किया सर्चऑपरेशन

RamParkash Vats
5 Min Read

चम्बा में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता पर छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में धकेलने का आरोप

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से हुई दर्दनाक घटना ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि पिता में इतनी नफ़रत हो सकती है की छ:साल के अपने वेटे को उफनती नदी में फैंक दिया इस दुखदाई और इंसानियत को झंझोर कर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। सूत्रों के अनुसार चम्बा-पठानकोट मार्ग पर स्थित परेल पुल से एक छह वर्षीय मासूम बच्चे को उसके पिता द्वारा कथित तौर पर उफनती रावी नदी में धकेले जाने का बारात उजागर हुई है। इस बारदात के सामने आते ही पुलिस सक्रिय हो गई और बच्चे की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

संकेतक चित्र :सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि घटना के बाद पिता स्वयं चम्बा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को कथित तौर पर बताया कि उसने अपने बेटे को रावी नदी में धक्का दे दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की तथा आरोपी पिता को पूछताछ के लिए पुलिस कार्रवाई के दायरे में लिया गया।
एएसपी की अगुवाई में मौके पर पहुंची पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चम्बा दिनेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके का जायजा लेने के साथ घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रावी नदी के किनारे संभावित स्थानों पर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
पर पर बदलते और बिगड़ते मौसम व नदी में तेज बहाव और आसपास का दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र होने के कारण राहत एवं तलाश अभियान में काफी मुश्किलें सामने आ रही हैं। पुलिस जवानों और स्थानीय लोगों द्वारा नदी के किनारे-किनारे लगातार खोजबीन की जा रही है। गोताखोरों एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से भी बच्चे का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्य प्रश्न यह है आखिर क्यों उठाया इतना खौफनाक कदम क्या कारण थे घटना के पीछे की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। विशेषकर पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां थीं, जिनके चलते पिता पर अपने ही मासूम बेटे को नदी में धकेलने का आरोप लगा। घटना से पहले और बाद की परिस्थितियों, पिता के बयान तथा अन्य संभावित पहलुओं को जांच में शामिल किया जा रहा है। पुलिस हर दृष्टि कोण से जांघ कर रही है ।
इस बार दांत के तहत तक जाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाने और उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है,ताकि घटनाक्रम की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस और स्थानीय लोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं वंहीरावी नदी के तेज बहाव को देखते हुए पुलिस ने संभावित स्थानों पर सघन तलाश अभियान चलाया हुआ है। पुलिस और स्थानीय लोग नदी के किनारे कई स्थानों पर बच्चे की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
इस संदर्भ में एसपी चम्बापुलिस अधीक्षक चम्बा विजय कुमार सकलानी ने कहा कि कि बच्चे की तलाश लगातार जारी है। पुलिस घटनाक्रम से संबंधित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता मासूम बच्चे का पता लगाना है। रावी नदी के किनारे संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।(सूत्रों से प्राप्त जानकारी )

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!