फतेहपुर/ज्वाली (कांगड़ा): चीफ ब्यूरो विजय समयाल
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना ज्वाली की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फतेहपुर उपमंडल के कस्बा राजा का तालाब क्षेत्र के दो युवकों को 0.90 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर ज्वाँवाला रेलवे स्टेशन के समीप एक सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 0.90 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। मौके से नशा सेवन में प्रयुक्त इंजेक्शन, फॉयल पेपर एवं अन्य सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय कुमार (38 वर्ष) तथा अजय कुमार (34 वर्ष), दोनों निवासी राजा का तालाब, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के यूरिन एवं ब्लड सैंपल लेकर मेडिकल परीक्षण करवाया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यकतानुसार संबंधित कानूनी धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

