Reading: महमूदाबाद कोतवाली में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील*

महमूदाबाद कोतवाली में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील*

RamParkash Vats
2 Min Read

।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर दयाशंकर सहित कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महमूदाबाद, सीतापुर/S C Bअनुज कुमार जैन

आगामी सावन मास एवं चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कोतवाली महमूदाबाद परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी एवं क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने की।बैठक में नगर के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी और क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, अमन-चैन और सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर लोगों से सुझाव भी आमंत्रित किए।प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों पर मीट एवं अंडे की दुकानें बंद रहेंगी।

उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।बैठक को मौलाना रईस अहमद क़ासमी, मौलाना नूरुलहुदा, अनवार हुसैन, अनुज जैन, इरफान मंसूरी एवं अब्दुल्ला खान सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने पर बल दिया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर दयाशंकर सहित कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!