Reading: भरमाड़ व भगबाल पंचायत के बीडीसी सदस्य मास्टर मदन लाल बने बीडीसी उपाध्यक्ष

भरमाड़ व भगबाल पंचायत के बीडीसी सदस्य मास्टर मदन लाल बने बीडीसी उपाध्यक्ष

RamParkash Vats
2 Min Read

Jawali, 25 जून 2026,राम प्रकाश वत्स न्यूज़ इंडिया आजतक

। विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरमाड़ व भगबाल का प्रतिनिधित्व कर रहे बीडीसी सदस्य मास्टर मदन लाल को सर्वसम्मति से बीडीसी का उपाध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

उनके समर्थकों, सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।मास्टर मदन लाल लंबे समय से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े रहे हैं तथा क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने के लिए जाने जाते हैं। उनके बीडीसी उपाध्यक्ष बनने से भरमाड़, भगबाल सहित पूरे क्षेत्र के लोगों को विकास की नई उम्मीद जगी है।

उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद मास्टर मदन लाल ने सभी बीडीसी सदस्यों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।

क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने विश्वास जताया कि मास्टर मदन लाल अपने अनुभव और कार्यशैली के बल पर विकास खंड फतेहपुर में जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।– राम प्रकाश वत्सन्यूज़ इंडिया आजतक

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!