Reading: आईटीआई धमेटा के प्रशिक्षुओं ने निकाली नशा विरोधी जागरूकता रैली

आईटीआई धमेटा के प्रशिक्षुओं ने निकाली नशा विरोधी जागरूकता रैली

RamParkash Vats
2 Min Read

फतेहपुर, 24 जून2026 / SCB VIJAY SAMYUAL

नशीले पदार्थों के दुरुपयोग तथा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धमेटा, के प्रशिक्षुओं द्वारा नशा विरोधी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था। रैली के दौरान प्रशिक्षुओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर विभिन्न नारे लगाए और लोगों से नशीले पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी फतेहपुर अनूप सिंह ने कहा कि नशा आज समाज के समक्ष एक गंभीर चुनौती बनकर उभरा है, जिसका सर्वाधिक दुष्प्रभाव युवाओं पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि उसके परिवार, सामाजिक जीवन और भविष्य को भी प्रभावित करते हैं।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि जागरूकता और जनसहभागिता के माध्यम से ही नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है तथा नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!