Reading: शिमला में नव निर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

शिमला में नव निर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

RamParkash Vats
1 Min Read

सिरमौर(Shimla)15:06:2026, जिला चीफ़ ब्यूरो कपिल शर्मा

जिला शिमला के नव निर्वाचित पंचायत प्रधानों और उप प्रधानों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होटल पीटर हॉफ में किया गया।

समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम में आगमन अचानक हुआ, जिससे समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों और लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

शिमला के साथ लगते भट्टाकुफर क्षेत्र में सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस अब तक इस वारदात के आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई हैं। इस घटना ने क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है और स्थानीय लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!