Reading: महमूदाबाद पुलिस ने रिकवर किए 7 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों को लौटाएलोगों ने की पुलिस की सराहना

महमूदाबाद पुलिस ने रिकवर किए 7 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों को लौटाएलोगों ने की पुलिस की सराहना

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर/राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महमूदाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 7 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस द्वारा सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को नियमानुसार सुपुर्द कर दिए गए। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने सीतापुर पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।मोबाइल प्राप्त करने वालों में पवन कुमार, शिव कुमार, नीलम देवी, अमर सिंह, नीरज कुमार, संदीप कुमार तथा अलाउद्दीन शामिल हैं। सभी मोबाइल फोन थाना महमूदाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों के निवासियों के थे।

इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह के निर्देशन में आरक्षी मोहित चौधरी एवं आरक्षी राजा बेटा की विशेष भूमिका रही। उनके अथक प्रयासों से गुमशुदा मोबाइलों को खोजकर उनके मालिकों तक पहुंचाया जा सका।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल को जनहित में सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे आम नागरिकों का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!