Reading: फतेहपुर: राजपूत सर्वहित कल्याण सभा की मासिक बैठक सम्पन्न

फतेहपुर: राजपूत सर्वहित कल्याण सभा की मासिक बैठक सम्पन्न

RamParkash Vats
1 Min Read

FEATHPUR/14:06:2026/SCB VIJAY SAMYAL
फतेहपुर में राजपूत सर्वहित कल्याण सभा की मासिक बैठक प्रधान नरेंद्र मनकोटिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि महान योद्धा महाराणा प्रताप जी के समर्पण भाव, वीरता और उनकी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शीघ्र ही एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा मिल सके।सभा में जिला परिषद सदस्य रघुबीर सिंह पठानिया, जगदेव सिंह पठानिया, डॉ. भूरी सिंह, राय सिंह, डॉ. प्रीतम सिंह, जोगिंदर सिंह गुलेरिया, मोहिंदर सिंह, रणवीर सिंह सलारिया, तथा बलजीत सिंह चम्बियाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभा में नव-शामिल सदस्य ठाकुर मोहिंदर सिंह का सभी सदस्यों द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।सभा के अंत में सामाजिक एकता और समाजहित में कार्य करने का संकल्प भी दोहराया गया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!