Reading: फतेहपुर थाना में मासिक अपराध समीक्षा एवं पुलिस कल्याण बैठक आयोजित, उत्कृष्ट कर्मियों को किया सम्मानित

फतेहपुर थाना में मासिक अपराध समीक्षा एवं पुलिस कल्याण बैठक आयोजित, उत्कृष्ट कर्मियों को किया सम्मानित

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर/फतेहपुर: राज्य चीफ ब्यूरो विजय समयाल

पुलिस थाना फतेहपुर में बुधवार को पुलिस जिला नूरपुर की मासिक अपराध समीक्षा एवं पुलिस कल्याण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक नूरपुर ने की। इस दौरान जिले के सभी एसडीपीओ, थाना प्रभारी, पुलिस चौकी प्रभारी तथा मुख्य लिपिक मौजूद रहे।बैठक में हाल ही में संपन्न पंचायती राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर पुलिस अधीक्षक ने पूरे पुलिस जिला स्टाफ की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई, जो पुलिस की जिम्मेदारी और समर्पण को दर्शाती है।

अपराध समीक्षा बैठक के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार, एनडीपीएस मामलों में वित्तीय जांच को तेज करने तथा अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष जांच को प्राथमिकता दी जाए।इसके अलावा पुलिस कल्याण बैठक में जवानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने जवानों के कल्याण और कार्यस्थल की परिस्थितियों में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। 13 सीसीटीएनएस ऑपरेटर्स को उनकी उत्कृष्ट तकनीकी सेवाओं के लिए CC-III सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

वहीं मई माह के शानदार प्रदर्शन के लिए पांच कर्मचारियों को ‘Employee of the Month’ चुना गया।सम्मानित कर्मचारियों में एएसआई विक्की राज को सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारी, एएसआई धर्म सिंह और कांस्टेबल साहिल को सर्वश्रेष्ठ कानून-व्यवस्था ड्यूटी, कांस्टेबल विशाल को सर्वश्रेष्ठ तकनीकी सहायता तथा कांस्टेबल यशपाल सिंह को विशेष सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया।पुलिस जिला नूरपुर ने दोहराया कि क्षेत्र में शांति, मजबूत कानून व्यवस्था और पुलिस जवानों के कल्याण के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!