Feathpur/10/06/2026SCB Vijay samyak
नूरपुर, पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना फतेहपुर की पुलिस टीम ने वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी हुई पिकअप गाड़ी को बरामद कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सिकन्दर सिंह पुत्र बाबू राम, निवासी गांव एवं डाकखाना जगनोली ने थाना फतेहपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 6 मई 2026 को कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर के आंगन से उनकी पिकअप गाड़ी (नंबर HP 38 B 0578) चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना फतेहपुर में मुकदमा नंबर 52/26 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत वाहन चोरी का मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू की और चोरी हुई गाड़ी तथा आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता तब मिली जब चोरी की पिकअप अखवाल (टैंकर फैक्टरी के समीप), थाना शाहपुर कंडी, जिला पठानकोट (पंजाब) क्षेत्र से बरामद कर ली गई।
पुलिस ने गाड़ी मिलने के बाद तुरंत उसके असली मालिक सिकन्दर सिंह को मौके पर बुलाया, जिन्होंने वाहन की पहचान करते हुए पुष्टि की कि यह वही पिकअप है जो उनके घर से चोरी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगामी जांच जारी है तथा चोरी में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस जिला नूरपुर ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें
की पिकअप पंजाब से बरामद, फतेहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Leave a comment
Leave a comment

