Reading: देर रात भटकी 13 वर्षीय बालिका को महमूदाबाद पुलिस ने परिजनों से मिलाया, पिता ने जताया आभार

देर रात भटकी 13 वर्षीय बालिका को महमूदाबाद पुलिस ने परिजनों से मिलाया, पिता ने जताया आभार

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर।राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
उत्तर प्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई
का एक सराहनीय उदाहरण थाना कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में देखने को मिला, जहां पुलिस टीम ने देर रात भटकी हुई 13 वर्षीय बालिका को सकुशल खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर मानवता और सेवा का परिचय दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 जून 2026 को रात्रि लगभग 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बस अड्डा चौराहे पर एक नाबालिग बालिका अकेली घूम रही है और लोगों से सहायता मांग रही है, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिल पा रही थी।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक दीपक राठौर एवं महिला कांस्टेबल रचना तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बालिका को विश्वास में लेकर प्यार से पूछताछ की, जिस पर उसने अपना नाम रोशनी (13 वर्ष) पुत्री राम नरेश निवासी ग्राम कुस्मौरा, थाना रेउसा, जनपद सीतापुर बताया। घबराहट के कारण वह अपने परिजनों का मोबाइल नंबर बताने में असमर्थ थी।
बालिका की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे तत्काल थाना कोतवाली महमूदाबाद लाया गया। पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर लगातार प्रयास और संपर्क साधकर आखिरकार उसके पिता राम नरेश से संपर्क स्थापित कर लिया।

सूचना मिलने पर बालिका के पिता राम नरेश पुत्र भगौती तथा ग्राम प्रधान शिवेन्द्र राही पुत्र देवीदयाल निवासी ग्राम कुस्मौरा, थाना रेउसा थाने पहुंचे। उनकी उपस्थिति में बालिका रोशनी को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

अपनी बेटी को सुरक्षित वापस पाकर पिता की आंखें नम हो गईं। उन्होंने तथा ग्राम प्रधान ने सीतापुर पुलिस की त्वरित, मानवीय एवं सराहनीय कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक दीपक राठौर एवं महिला कांस्टेबल रचना की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी तत्परता और संवेदनशीलता से एक परिवार को उसकी बिछड़ी हुई बेटी वापस मिल सकी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!