महमूदाबाद, सीतापुर। राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जै
जनपद सीतापुर के थाना थानगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली यह वारदात सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पूरे गांव में इस घटना के बाद सनसनी और मातम का माहौल है।
थाना थानगांव क्षेत्र के ग्राम ईशरौली में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही घर के अंदर पति-पत्नी की मौत की खबर सामने आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के चलते पति दीपक पुत्र गोबरे ने अपनी पत्नी छाया पर धारदार हथियार बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में छाया गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना के दौरान घर के अंदर से चीख-पुकार और शोरगुल की आवाजें आ रही थीं।
VIEDO
आवाज सुनकर दीपक की मां दौड़कर अंदर पहुंची तो उसने देखा कि उसका बेटा अपनी पत्नी पर लगातार वार कर रहा था। यह भयावह मंजर देखकर मां घबरा गई और मदद के लिए गांव की ओर दौड़ पड़ी। जब तक परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आंगन में चारपाई पर छाया का लहूलुहान शव पड़ा था, जबकि कमरे के अंदर दीपक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। बताया जाता है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने खुद भी आत्महत्या कर ली।
VIEDO
VIEDO
घटना की सूचना मिलते ही थानगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आखिर घरेलू विवाद किस बात को लेकर इतना बढ़ गया कि मामला हत्या और आत्महत्या तक पहुंच गया, पुलिस अब इसी पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
फिलहाल पूरे गांव में इस दर्दनाक घटना को लेकर दहशत और मातम का माहौल है।

