Reading: बांग्लादेश में सफल प्रवास के बाद IOS सागर चटोग्राम से रवाना, श्रीलंका की ओर बढ़ा

बांग्लादेश में सफल प्रवास के बाद IOS सागर चटोग्राम से रवाना, श्रीलंका की ओर बढ़ा

RamParkash Vats
2 Min Read

DELHI/12/04/2026 /SUTER:भारतीय नौसेना का INS Sunayna, जो हिंद महासागर जहाज (IOS) सागर पहल के तहत तैनात है, बांग्लादेश में सफल बंदरगाह प्रवास पूरा करने के बाद 10 मई 2026 को चटोग्राम से रवाना हो गया। जहाज अब अपने अगले पड़ाव कोलंबो, श्रीलंका की ओर अग्रसर है। बांग्लादेश नौसेना ने औपचारिक विदाई समारोह आयोजित कर जहाज को सम्मानपूर्वक रवाना किया।

चटोग्राम प्रवास के दौरान आईओएस सागर के कमांडिंग ऑफिसर ने बांग्लादेश नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों, कमांडर बटालियन फ्लीट (COMBAN) तथा कमांडर चटोग्राम नौसेना क्षेत्र (COMCHIT) से मुलाकात कर द्विपक्षीय समुद्री सहयोग एवं क्षेत्रीय सुरक्षा विषयों पर चर्चा की। जहाज पर आयोजित स्वागत समारोह में बांग्लादेश नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, वहीं भारतीय दल ने भी नौसेना द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की।

दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पेशेवर सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से क्रॉस-डेक विजिट, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान तथा प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की गईं। आईओएस सागर के चालक दल ने Bangladesh Naval Academy का दौरा कर अधिकारी कैडेटों और संकाय सदस्यों के साथ संवाद भी किया। मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगितियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दोनों देशों के नौसैनिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाया।

चटोग्राम से प्रस्थान के बाद आईओएस सागर ने बांग्लादेश नौसेना के युद्धपोत BNS Prottoy तथा नौसैनिक हवाई संसाधनों के साथ PASSEX (पासेज एक्सरसाइज) में भाग लिया। इस अभ्यास में समन्वित समुद्री संचालन और उन्नत सतही युद्धाभ्यास किए गए, जिनका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता और परिचालन सहयोग को सुदृढ़ करना था।

यह यात्रा भारत और बांग्लादेश की हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समुद्री सुरक्षा बनाए रखने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 16 सहयोगी देशों के कर्मियों के साथ IOS सागर अपनी क्षेत्रीय तैनाती जारी रखे हुए है और अब उसका अगला पड़ाव Colombo होगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!