नूरपुर, 06 मई /2026 ,संपादक राम प्रकाश वत्स:–
Viedo
स्थानीय नगर निकाय चुनाव के तहत 17 मई को होने वाले मतदान में नूरपुर नगर परिषद के 9 वार्डों के कुल 8298 मतदाता 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। साथ ही, निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) अरुण शर्मा ने बताया कि वार्ड-1 में 686 मतदाता हैं, जिनमें 360 पुरुष तथा 326 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड-2 में 1022 मतदाता हैं, जिनमें 505 पुरुष और 517 महिलाएं अपने-अपने वार्ड सदस्य का चयन करेंगी।

उन्होंने बताया कि वार्ड-3 में 1099 मतदाता (545 पुरुष व 553 महिलाएं), वार्ड-4 में 675 मतदाता (332 पुरुष व 343 महिलाएं) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार वार्ड-5 में 1092 मतदाता (554 पुरुष व 538 महिलाएं), वार्ड-6 में 844 मतदाता (438 पुरुष व 406 महिलाएं) मतदान करेंगे। अरुण शर्मा ने बताया कि वार्ड-7 में सर्वाधिक 1245 मतदाता हैं, जिनमें 618 पुरुष तथा 627 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड-8 में 823 मतदाता (411 पुरुष व 412 महिलाएं) तथा वार्ड-9 में 812 मतदाता (395 पुरुष व 417 महिलाएं) अपने-अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने सभी मतदाताओं से 17 मई को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग देने का भी आह्वान किया।

