Reading: कांगड़ा, नूरपुर और पालमपुर में भाजपा ने जिला परिषद उम्मीदवारों की सूची जारी की, विभिन्न वार्डों से नए चेहरों और अनुभवी नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा

कांगड़ा, नूरपुर और पालमपुर में भाजपा ने जिला परिषद उम्मीदवारों की सूची जारी की, विभिन्न वार्डों से नए चेहरों और अनुभवी नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा

RamParkash Vats
3 Min Read

जिला परिषद चुनावों को अक्सर “मिनी विधायक चुनाव” कहा जाता है, क्योंकि ये बड़े राजनीतिक परिदृश्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये चुनाव न केवल स्थानीय नेतृत्व को उभारते हैं, बल्कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों की आधारशिला भी बनते हैं। राजनीतिक दल इन चुनावों के माध्यम से जनता की नब्ज टटोलते हैं, मुद्दों की पहचान करते हैं और अपनी रणनीति को परखते हैं। ग्रामीण स्तर पर जनसमर्थन का आकलन कर भविष्य की चुनावी तैयारी की जाती है। इसलिए जिला परिषद चुनाव केवल स्थानीय निकाय तक सीमित नहीं, बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति के संकेतक भी माने जाते हैं।

भाजपा ने इस चुनाव में विवादों से दूरी बनाए रखने की स्पष्ट रणनीति अपनाई है। पार्टी ने जिला परिषद् के प्रत्याशियों का चयन बेहद सावधानी और संतुलित राजनीतिक गणित के आधार पर किया है। सामाजिक समीकरण, स्थानीय स्वीकार्यता और संगठनात्मक निष्ठा जैसे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है, ताकि किसी भी प्रकार के आंतरिक असंतोष या सार्वजनिक विवाद से बचा जा सके।
यह रणनीति केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी की दीर्घकालिक राजनीतिक मजबूती को भी ध्यान में रखती है। भाजपा ने इस बार ऐसे चेहरों को प्राथमिकता दी है जो जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे हैं और जिनकी छवि अपेक्षाकृत साफ-सुथरी है। इससे यह संकेत मिलता है कि पार्टी चुनावी परिणामों के साथ-साथ अपनी साख और संगठनात्मक एकता को भी बराबर महत्व दे रही
है।

जिला कांगड़ा – जिला परिषद उम्मीदवार

चड़ी – ओम शर्मा

मंझग्रां – कुमारी बिंदु

खोली – विजय कुमार

हलेडकलां – रिमप्ल कुमार

दौलतपुर – देवी लाल

तियारा – सुनीता देवी

ठारू – विकास चौधरी

सुन्नी – मधु बाला

मस्सल – तनूजा रानी

सौकनी दा कोट – सीमा कुमारी

झिकली इच्छी – सतीश चौधरी

जिला नूरपुर – जिला परिषद उम्मीदवार

भडवार – अनूप राणा

ममूह गुरचाल – सुरजीत बिड्डू

भलेटा – अनुराधा पठानिया

बरंडा – अजय सिंह

भाली – ममता देवी

भरमाड़ – अनुराधा

जरोट – लक्ष्मण सिंह

फारिया – रविंद्र सिंह

मनोह सिहाल – वंदना कालिया

गुरियाल – मनोज शर्मा

रैहन – गुरनेश शर्मा

रियाली – सुरिंद्र कुमारी

डमटाल – आशा देवी

गंगथ – दीक्षा परमार

शेखूपुर – अभिमन्यु कंवर

इंदौरा – काली दास

जिला पालमपुर – भाजपा जिला परिषद उम्मीदवार

गदियाड़ा – जगतंबा देवी

लंबागांव – सकीमा देवी

मझैड़ा – अनीता देवी

आलमपुर – रक्षा देवी

नगरी कलुण्ड – रंजना भट्ट

नच्छीर बंदला – अर्जुन सिंह

अवेरी – बलवंत ठाकुर

कुदैल – मीना अरनोट

तरेहल – मोनू देवी

संसाल – जय गोपाल

बारी – अनुपमा चौधरी

अरला – तनु भारती

नौरा – सरिता राणा

सुलह – सुमन कटोच

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!