कांगड़ा / 04/04/2026/राज्य चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल
जिला कांगड़ा के फतेहपुर उपमंडल की वैह गुरिया की शांत वादियों में उस बक्त खुशी की लहर दौड़ गई, जब बाड़ी पंचायत की वैह गुरिया गांब की बेटी रितिका पठानिया ने अपनी मेहनत से एक नई कहानी लिख दी। सेवानिवृत्त सैनिक सुरेन्द्र सिंह और गृहिणी उषा रानी की इस होनहार बेटी ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमेटा से आर्ट्स संकाय में 500 में से 488 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया।
यह सिर्फ अंक नहीं हैं, बल्कि उन अनगिनत सपनों की चमक है जो एक साधारण परिवार की बेटी ने अपनी लगन और मेहनत से साकार किए हैं। एक सैनिक पिता की अनुशासन भरी परवरिश और मां के त्याग व स्नेह ने रितिका को हर कठिनाई से लड़ना सिखाया।
स्कूल के प्रिंसीपल का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे राजीव कुमार ने गर्व से कहा कि रितिका की यह उपलब्धि पूरे स्कूल के लिए प्रेरणा है। वहीं, चार दिन पहले ही सेवानिवृत्त हुए पूर्व प्रिंसीपल सुनील कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि रितिका हमेशा से एक समर्पित और मेहनती छात्रा रही है, और उसकी सफलता पहले से ही तय थी।
सपनों को पंख देने का जज़्बा, एक और पड़ाव पार
रितिका खुद अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को देती है। उसकी आंखों में अब एक नया सपना है प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की सेवा करने का।मेहनत ने दिलाई पहचान, प्रदेश के टॉप-10 में बनाई जगह

