Reading: महमूदाबाद में पत्रकारों की बड़ी बैठक, एकता की उठी हुंकार/यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट प्रेस यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित

महमूदाबाद में पत्रकारों की बड़ी बैठक, एकता की उठी हुंकार/यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट प्रेस यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित

RamParkash Vats
2 Min Read
नवनियुक्त अध्यक्ष अनुज कुमार जैन


नगर के प्रमुख केंद्र रामकुंड चौराहा स्थित पत्रकार अनुज कुमार जैन के प्रतिष्ठान पर आज पत्रकारों की एक उच्चस्तरीय और महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में न केवल पत्रकारिता जगत की वर्तमान चुनौतियों पर गहन मंथन किया गया, बल्कि पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट प्रेस यूनियन की महमूदाबाद इकाई का भव्य गठन भी किया गया।
बैठक के दौरान पत्रकारों के समक्ष आ रहे गंभीर विषयों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि वर्तमान समय में पत्रकारों के प्रति बढ़ते खतरों और समस्याओं का समाधान केवल मजबूत संगठन और आपसी एकता से ही संभव है। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने एक सुर में संकल्प लिया कि वे पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करेंगे और किसी भी साथी के साथ अन्याय होने पर कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे।
बैठक के दूसरे चरण में संगठन के विस्तार हेतु सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें अनुभवी और कर्मठ पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नई कार्यकारिणी में
इरफान मंसूरी एवं संतोष पांडेय को संरक्षक, अनुज कुमार जैन को अध्यक्ष, अब्दुल्ला खान एवं विपिन पांडेय को उपाध्यक्ष, रामनिवास गुप्ता को महामंत्री,

गौरव पांडेय को संयुक्त सचिव, शमशेर अली अंसारी को कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र प्रसाद को प्रचार मंत्री एवम आदित्य वर्मा, रोहित सोनी एवं रोहित मिश्र को यूनियन का सदस्य सर्वसम्मति से चुना गया
नवनियुक्त अध्यक्ष अनुज कुमार जैन ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के मान-सम्मान की रक्षा करना और समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना होगा। इस घोषणा के बाद क्षेत्र के तमाम बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकार साथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी।
इस महत्वपूर्ण बैठक ने यह संदेश दे दिया है कि महमूदाबाद के पत्रकार अब संगठित होकर एक नई ऊर्जा के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रहरी के रूप में कार्य करेंगे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!