Reading: नगर परिषद नूरपुर में आचार संहिता के बीच उड़न दस्ता गठित, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

नगर परिषद नूरपुर में आचार संहिता के बीच उड़न दस्ता गठित, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

RamParkash Vats
2 Min Read

Nurpur(Bharmard / News India Aaj Tak/22 April 2026/ News Desk Editor Ram Prakash Vats

नूरपुर:- निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) अरुण शर्मा ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा 21 अप्रैल को नगर निकाय चुनावों की घोषणा के साथ ही नगर परिषद नूरपुर के क्षेत्राधिकार में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है तथा चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 29, 30 अप्रैल एवं 2 मई को एसडीएम कार्यालय में दाखिल किए जा सकेंगे। 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 6 मई को दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे, जिसके पश्चात प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 17 मई को मतदान होगा तथा उसी दिन मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना सभी के लिए अनिवार्य है। निगरानी के लिए नायब तहसीलदार जी.एस. जरियाल (मो. नं. 9805135646) के नेतृत्व में उड़न दस्ता गठित किया गया है, जिसमें कनिष्ठ अभियंता, एमसी नूरपुर संजीव कुमार (मो. नं. 8988777279) तथा पुलिस कर्मी शशिपाल को सदस्य के रूप में तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी आर.एस. वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ एसडीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम (दूरभाष: 01893-220024) स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति आचार संहिता के उलंघन की शिकायत ऊपर दिए दूरभाष नंबरो पर कर सकता है। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा मतदाताओं से किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!