BHARMAR/22/04/2026/ NEWS INDIA AAJ TAK/EDITOR RAM PARKASH VATS
हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और धरती के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इसकी शुरुआत 1970 में अमेरिकी सीनेटर जेलार्ड नेल्सन द्वारा की गई थी, जिसमें डेनिस हायस जैसे कार्यकर्ताओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धीरे-धीरे यह अभियान वैश्विक स्तर पर फैल गया और 1990 तक 141 देशों के करोड़ों लोग इससे जुड़ गए।

पृथ्वी दिवस का मुख्य लक्ष्य प्रदूषण कम करना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, रीसायक्लिंग को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। 2025 की थीम “आवर पावर, आवर अर्थ” है, जो अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने पर जोर देती है

इस दिन हम छोटे-छोटे प्रयासों जैसे प्लास्टिक कम उपयोग, ऊर्जा बचत और वृक्षारोपण के माध्यम से पृथ्वी को सुरक्षित और हरित बना सकते हैं।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माओ में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गयाइस अवसर पर बच्चों द्वारा पेंटिंग कॉम्पिटिश, स्लोगन राइटिंग, तथा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका श्रीमती नीरज बाला ने पृथ्वी दिवस पर बच्चों को बधाई देते हुए तथा पृथ्वी के प्रति अपने आप को जागरूक करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि
पृथ्वी दिवस 2026 की थीम: “Our Power, Our Planet” है

वैश्विक आयोजक Earthday.org ने 2026 की थीम “Our Power, Our Planet” निर्धारित की है — 2030 तक वैश्विक स्वच्छ विद्युत उत्पादन को तीन गुना करने पर केंद्रित बहु-वर्षीय अभियान। यह COP28 (दुबई, 2023) में 130+ देशों द्वारा नवीकरणीय क्षमता तीन गुना करने की प्रतिज्ञा पर आधारित है।ईको क्लब प्रभारी

श्री बलराज सिंह गिल ने कहा कि
पहला पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 1970 को आयोजित हुआ था — 1969 के सांता बारबरा तेल-रिसाव के बाद अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने इसे आयोजित किया। 2009 में संयुक्त राष्ट्र ने इसी तिथि को ‘अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी माता दिवस’ घोषित किया।
इस मौके पर

विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को पारितोषिक वितरण करके सम्मानित किया गया व निकट भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया तथा बच्चों को सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस मौक़े परईको क्लब प्रभारी श्री बलराजसिंह गिल , विपिन कुमार, शालिनी देवी,वंदना,ममता, रंजना, सविता,उषा मौजूद थे ।

