महमूदाबाद/सीतापुर ,16 APRIL 2026 ,राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन
वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे रमवापुर मुक्ति धाम का मामला अब समाधान की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। स्थानीय नागरिक अनुज जैन के आग्रह पर नगरपालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी पवन किशोर ने मौके पर पहुंचकर समस्या का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी ने आश्वासन दिया कि मुक्ति धाम स्थित तालाब का टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। आगामी मई माह से तालाब का मुक्ति धाम का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे जलभराव की पुरानी समस्या से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि लंबे समय से लंबित यह समस्या अब स्थायी रूप से समाप्त हो सकेगी।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष कमलेश राजपूत, रामनिवास गुप्ता,बाबा गणेश शंकर,श्याम त्रिपाठी और नगरपालिका लिपिक रामनरेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

