महमूदाबाद, सीतापुर,16 April 2026.।राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन
सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में क्षेत्र के आशुतोष बृज मोहन लाल मेमोरियल कॉलेज का प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक हासिल कर संस्था का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल में अनय सिंह पटेल ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया, जिससे विद्यालय व उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन की सीबीएसई शाखा आशुतोष बृज मोहन लाल मेमोरियल कॉलेज की टॉप-10 सूची में कई विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इनमें वैभव वर्मा (94.6%), हर्षित पटेल (94.4%), विकास वर्मा (94.2%), ध्रुव शर्मा (93.8%), वंश वर्मा (93.4%), कार्तिकेय शुक्ल व अपूर्वा वर्मा (92.6%), आदर्श वर्मा, अमन वर्मा, अनंत कुमार (92.4%), आयुष कुमार (92%) तथा अंशुल पटेल (91.8%) शामिल रहे।
विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्था के चेयरमैन रमेश वाजपेयी, डिप्टी मैनेजर आंजनेय आशीष, वागीश दिनकर, कोऑर्डिनेटर ऋतुजा वाजपेयी, उप प्रधानाचार्य रवि शुक्ल, मनोज गुप्ता सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

टॉपर अनय सिंह पटेल की सफलता प्रेरणादायक रही। वह बाराबंकी जनपद के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव से प्रतिदिन करीब 15 किलोमीटर दूर स्कूटी से विद्यालय आते हैं। उनके पिता अशोक कुमार कृषक हैं, जबकि माता निहारिका देवी गृहिणी हैं। अनय ने स्वाध्याय के बल पर यह सफलता हासिल की और प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को दिया है।
अनय का सपना भविष्य में इंजीनियर बनकर देश सेवा करना है। वह डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानते हैं।

