Reading: वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी और हिमवीर जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में वीर वंदन का सफल आयोजन।

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी और हिमवीर जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में वीर वंदन का सफल आयोजन।

RamParkash Vats
3 Min Read

कांगड़ा,11/04/2026/ब्यूरो चीफ ब्यूरो विजय समयाल


वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला “वीर वंदन कार्यक्रम” इस वर्ष भी बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस बार यह कार्यक्रम चार दिनों तक चला, जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत 7 अप्रैल 2026 को हुई, जब इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने महान स्वतंत्रता सेनानी वजीर राम सिंह पठानिया से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों—शाहपुर, कंडी का किला, डल्ले की धार और नूरपुर का किला इत्यादि स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया।
दूसरे दिन 8 अप्रैल 2026 को क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित ‘पोस्टर मेकिंग’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से वीरों की गाथाओं को उकेरा।

तीसरे दिन 9 अप्रैल 2029 को जन-जागरण अभियान के अन्तर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने आसपास के 6 विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान लगभग 2000 छात्र-छात्राओं और 100 शिक्षकों को वजीर राम सिंह पठानिया जी के गौरवशाली इतिहास और उनके बलिदान से अवगत कराया गया।
अनकहे नायकों की गाथा: पोस्टर प्रस्तुति में 37 विद्यार्थियों ने देश के उन गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी साझा की, जिनसे समाज का बड़ा वर्ग आज भी अनभिज्ञ है, जैसे—दुर्गाबाई, यशपाल और पंडित सुशील रत्न आदि।
कविता पाठ में देशभक्ति से ओत-प्रोत कविता पाठ में विद्यार्थियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त संगीत शिक्षक किशोर धीमान ने भी अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, राजकीय महाविद्यालय रे की प्राचार्या नीरू ठाकुर रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी अपनी जड़ों और गौरवशाली इतिहास से जुड़ी रहती है।
इस अवसर पर हिमवीर जागृति मंच के अध्यक्ष, सेवानिवृत्त आईजी बीएसएफ रमेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और युवाओं को देशभक्ति व सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित किया।
यह कार्यक्रम वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी एवं हिमवीर जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
इस वर्ष से महाविद्यालय द्वारा ‘आभार समर्पण सम्मान’ की एक नई परंपरा शुरू की गई है। यह सम्मान भविष्य में प्रतिवर्ष शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाएं देने वाली विभूतियों को प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष का प्रथम आभार समर्पण सम्मान स्वर्गीय ज्ञान सिंह पठानिया को मरणोपरांत दिया गया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!