Reading: फतेहपुर में विद्युत बोर्ड पेंशनर्स की बैठक, मांगों को लेकर फूटा रोष # एरियर, डीए, ग्रेच्युटी व लीव इनकैशमेंट के भुगतान की मांग, प्रबंधन पर उदासीनता का आरोप

फतेहपुर में विद्युत बोर्ड पेंशनर्स की बैठक, मांगों को लेकर फूटा रोष # एरियर, डीए, ग्रेच्युटी व लीव इनकैशमेंट के भुगतान की मांग, प्रबंधन पर उदासीनता का आरोप

RamParkash Vats
3 Min Read

Feathpur(Kangra)/06:04:2026/ब्यूरो चीफ विजय समयाल

जिला कांगड़ा के विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम फतेहपुर इकाई की मासिक बैठक शिवा पैलेस फतेहपुर में इकाई प्रधान श्री मोहिंदर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में फतेहपुर क्षेत्र के 82 विद्युत बोर्ड पेंशनर्स ने भाग लिया।

इस दौरान पेंशनर्स तथा विद्युत बोर्ड से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक को इकाई सचिव कुलजीवन डोगरा, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं इकाई मुख्य संगठन सचिव राम लाल, इकाई उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, भूतपूर्व इकाई अध्यक्ष एवं वर्तमान मुख्य सलाहकार धर्मवीर कपूर तथा इकाई अध्यक्ष मोहिंदर सिंह ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने हिमाचल प्रदेश सरकार व विद्युत बोर्ड प्रबंधन के पेंशनर्स के प्रति उदासीन रवैए की कड़ी निंदा की और नए वेतनमान के अनुसार देय एरियर, ग्रेच्युटी व लीव इनकैशमेंट का भुगतान शीघ्र करने की मांग उठाई। इसके साथ ही लंबित डीए की किश्तें और पहले से जारी डीए का एरियर भी तुरंत जारी करने की मांग की गी।

मांगों की अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी

बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए इकाई सचिव कुलजीवन डोगरा ने कहा कि पेंशनर्स की मांगों के प्रति बोर्ड प्रबंधन का उदासीन रवैया चिंता का विषय है, जिससे पेंशनर्स में रोष व्याप्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मांगों को लगातार अनदेखा किया गया तो पेंशनर्स अपने हकों की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

वहीं मुख्य सलाहकार धर्मवीर कपूर ने कहा कि विद्युत बोर्ड को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की आवश्यकता है। उन्होंने फील्ड में विद्युत लाइनों के रखरखाव में भारी कमी बताते हुए कहा कि कई स्थानों पर बिजली की लाइनें पेड़ों की टहनियों से टच कर रही हैं, जिससे बिजली जमीन में खपती है और बोर्ड को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने समय-समय पर लाइनों से टच करती टहनियों की कटाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

स्मार्ट मीटर योजना का विरोध, OPS बहाली की मांग

इकाई अध्यक्ष मोहिंदर सिंह ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान का हवाला देते हुए प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को तत्काल बंद करने की मांग की। इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए समयबद्ध नीति बनाने तथा विद्युत बोर्ड कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी रखी गई।

बैठक में मोहिंदर सिंह, धर्मवीर कपूर, कुलजीवन डोगरा, वीर सिंह ठाकुर, जालम सिंह, रुमेल सिंह, कुलवंत सिंह, कृपाल सिंह, शमशेर सिंह, विश्वजीत सिंह, राम लाल, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, कर्म सिंह, सतपाल शर्मा, बलदेव सिंह, भाग सिंह, ओंकार सिंह, हरवंश सिंह, करनैल सिंह, सुभाष चंद, कुलवंत राय, चूहड़ू राम, किशोरी लाल, राजेश सिंह, कांता देवी, कमलेश कुमारी, वीना देवी तथा सुदेश कुमारी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!