*महमूदाबाद, सीतापुर 05/04/2026/अनुज कुमार जैन राज्य चीफ ब्यूरो
तहसील महमूदाबाद के ग्राम सरैया चलाकापुर (थाना सदरपुर) में सोमवार को एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार संजय पुत्र स्व. राजाराम के मकान के छप्पर में चूल्हे से निकली चिंगारी तेज तूफान के चलते अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।इस भयावह आग में कुल 18 मकानों के छप्पर, बंगले और झोपड़ियां जलकर राख हो गईं

ग्रामीणों और दमकल टीम की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।अग्निकांड में फूलमती (45 वर्ष) पत्नी शत्रोहन एवं इदरा (65 वर्ष) पत्नी भगौती प्रसाद की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मीनाक्षी (7 वर्ष) पुत्री सुरेंद्र गंभीर रूप से झुलस गई जो इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया। उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित राजस्व, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य संभाला। प्रभावित परिवारों का चिन्हांकन कर उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।इस दुखद घटना पर जिलाधिकारी डॉ. गणपति आर. राजा, उपजिलाधिकारी महमूदाबाद, विधायक श्रीमती आशा मौर्या, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा,

जिला पंचायत प्रतिनिधि अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। Okok

