महमूदाबाद, सीतापुर,01 April 2026, राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन
उपजिलाधिकारी महमूदाबाद द्वारा क्षेत्र में की गई औचक जांच के दौरान सदरपुर में एक दुकानदार के यहां अनियमितता पाई गई। जांच के दौरान दुकानदार प्रमोद के पास तीन भरे हुए गैस सिलेंडर एवं एक रिफ्लर बरामद किया गया।
प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए

बरामद सिलेंडरों को तत्काल कब्जे में लेकर संबंधित गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण एवं रिफिलिंग पूर्णतः प्रतिबंधित है और इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।उपजिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कार्यों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और नियमों का पालन हो।

