Reading: 25 वाहनों को रोककर जांच की। दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 5 टिप्परों को मौके पर ही जब्त कर लिया।

25 वाहनों को रोककर जांच की। दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 5 टिप्परों को मौके पर ही जब्त कर लिया।

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर,31/03/2026/क्राइम रिपोर्टर विजय समयाल नूरपुर
अवैध खनन के खिलाफ पुलिस जिला नूरपुर ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूरपुर के निर्देशों पर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और इसी कड़ी में बीती रात पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा (थाना इंदौरा) की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान करीब 25 वाहनों को रोककर जांच की। जांच के दौरान 5 टिप्पर ऐसे पाए गए जो बिना अनिवार्य X-फॉर्म के खनिज सामग्री ढो रहे थे। दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 5 टिप्परों को मौके पर ही जब्त कर लिया।
पुलिस ने संबंधित चालकों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चालान तैयार किया है। जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए जिला नूरपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रात्रि गश्त, नाकाबंदी और औचक चेकिंग का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। 🚔

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!