Reading: GHS Mao में सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

GHS Mao में सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

RamParkash Vats
2 Min Read

मुख्यआफिस हिमाचल न्यूज डेस्क संपादक राम प्रकाश वत्स

GHS Mao में मंगलवार को सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की भारी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्याध्यापिका नीरज बाला द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं आत्मविश्वास आवश्यक हैं। उन्होंने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर SMC प्रधान सुकन्या देवी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अभिभावकों से शिक्षा में सहयोग करने का आह्वान किया

विद्यालय का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

🏆 कक्षा-वार टॉपर सूची:
कक्षा 6वीं:
🥇 अनुषिका – प्रथम
🥈 सर्वीन – द्वितीय
🥉 हार्दिक कपूर – तृतीय

कक्षा 7वीं:
🥇 आदिल कुमार – प्रथम
🥈 आदर्श – द्वितीय
🥉 रोहित कपूर – तृतीय

कक्षा 8वीं:
🥇 वंशु जरियाल – प्रथम
🥈 भवानी देवी – द्वितीय
🥉 नैतिक – तृतीय

कक्षा 9वीं:
🥇 स्नेहा – प्रथम
🥈 पलक कपूर – द्वितीय
🥉 रोहित भड़वाल – तृतीय

कार्यक्रम की सफलता में शिक्षक विपन कुमार (TGT N.M.), शालिनी देवी (TGT Arts) एवं ज्योति (Language Teacher) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई, जिससे सभी ने आनंदपूर्वक सहभागिता की।

अंत में विद्यार्थियों को उनके परिणाम वितरित किए गए तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!