सीतापुर/खैराबाद/28 MARCH 2026/SCB ANUJ KUMAR JAIN
चैत्र मास की पावन राम नवमी पर खैराबाद स्थित प्राचीन बड़ा बिहारी जी मंदिर राममय हो उठा। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान राम के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। देर रात तक भंडारे का आयोजन चलता रहा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी भक्तों का मन मोह लिया।

ये देख कर मन में बहुत हर्ष होता है कि हमारे नगर में धार्मिक कार्यक्रमों की बहुत ही शानदार तरीके से मनाया जाता है पूरी कोशिश रहती है कि धार्मिक आओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की और कैसे अच्छा बनाया जाए आज हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बंदन योजना के जरिए नगर की ऐतिहासिक विरासतों को पुनर्जीवित करने का कार्य कर रही है।
खैराबाद, जो अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है, आज भी कई अनकहे रहस्यों को अपने भीतर समेटे हुए है। लखनऊ से लगभग 75 किलोमीटर दूर स्थित यह कस्बा अनेक प्राचीन धरोहरों का साक्षी है। इन्हीं में से एक है माखूपुर स्थित बड़ा बिहारी जी मंदिर, जिसकी भव्यता और दिव्यता आज भी श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है।
मंदिर के महंत कृष्णाचारी जी के अनुसार यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है और यहां राम जन्मोत्सव व कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विशेष श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि पहले पूरे नगर में सामूहिक भोज का आयोजन होता था, जो समय के साथ बदल गया, लेकिन आज भी भंडारे की परंपरा जीवित है और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार एवं सनातन धर्म के अध्येता सतीश शर्मा ने बताया कि मान्यता है कि इस क्षेत्र में कभी गोस्वामी तुलसीदास का आगमन हुआ करता था। पास ही स्थित पाठक ताल के निकट वह स्थान आज भी विद्यमान है, जहां तुलसीदास जी और राजा टोडरमल के बीच धार्मिक चर्चाएं होती थीं। उनका मानना है कि खैराबाद की धरती पर इतिहास के कई ऐसे पहलू छिपे हैं, जिन पर शोध किया जाए तो महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
आज भी देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भले ही स्थानीय स्तर पर इस मंदिर का व्यापक प्रचार-प्रसार न हुआ हो, लेकिन इसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से
राजेश शुक्ला विभाग प्रचारक अभिषेक अजय भार्गव विधायक बेबी अभिषेक गुप्ता सागर गुप्ता भारत त्रिपाठी विकास हिंदू अमित पुरी उपेंद्र अवस्थी अंबुज शुक्ला मोनू शुक्ला सहज गुप्ता राम सुमिरन शर्मा धीरज पांडे उत्कर्ष जी हर्षित सिंह आशीष सिंह ओमप्रकाश बक्शी अनिल गिरीश लक्ष्मणा चार पुरुषोत्तम पांडे रवि दोस्त सिंह मयंक आयुष अक्षय उपस्थित रहे।।

