हमीरपुर(शिमला) 24 मार्च 2026, राज्य ब्यूरो चीफ विजय समयाल:-
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर एलपीजी आपूर्ति पर भी देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत की स्थिति बनने लगी है। इसे देखते हुए हमीरपुर जिला प्रशासन ने आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष बैठक आयोजित कर प्राथमिकता सूची बनाने का निर्णय लिया है।
उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि आवश्यक सेवाओं में बाधा न आए, इसके लिए कमर्शियल सिलेंडरों का वितरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। सूची में सबसे पहले शैक्षणिक संस्थानों—स्कूल, कॉलेज और एनआईटी हमीरपुर—को रखा जाएगा। इसके बाद होटल व रेस्टोरेंट, सामाजिक समारोह (शादी-विवाह एवं अन्य आयोजन), फार्मास्यूटिकल उद्योग तथा सरकारी विश्राम गृह और कैंटीन को क्रमवार प्राथमिकता दी जाएगी।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। उन्होंने गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों को निराधार बताते हुए लोगों से जमाखोरी न करने की अपील की।
उधर मंडी जिले में भी जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थानों तथा व्यापारियों को समय पर सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएं। कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी भी की जा रही है। सरकाघाट में 13 और ढलवान में दो घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं। प्रशासन ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

