Reading: कमजोर छात्राओं के लिए संबल बनी छात्रवृत्ति, इंटर तक हर वर्ष मिलेगा ₹2100

कमजोर छात्राओं के लिए संबल बनी छात्रवृत्ति, इंटर तक हर वर्ष मिलेगा ₹2100

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद ,सीतापुर,18 मार्च 2026,अनुज कुमार जैन

अखिल भारतीय कान्यकुब्ज सभा लखनऊ के तत्वाधान में पं० संतोषी लाल शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज ग्राम चांदपुर महमूदाबाद की एक छात्रा को ₹2100 की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की गई। यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दी जाती है।

कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि यह छात्रवृत्ति गंगा प्रसाद तिवारी द्वारा अपनी माता की स्मृति में शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद छात्राओं की पढ़ाई में सहयोग करना है, ताकि आर्थिक स्थिति उनके उज्ज्वल भविष्य के रास्ते में बाधा न बन सके। उन्होंने बताया कि यह छात्रवृत्ति इंटरमीडिएट तक प्रत्येक वर्ष प्रदान की जाएगी।
विद्यालय परिवार का संकल्प है कि किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा आर्थिक अभाव के कारण प्रभावित न हो। इसी दिशा में स्कूल द्वारा भूमिहीन और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को फीस में विशेष छूट दी जाती है। साथ ही, तीन बच्चों के नामांकन पर एक बच्चे की शिक्षण शुल्क में भी राहत प्रदान की जाती है।
इसके अलावा, विद्यालय प्रशासन सरकार और विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं की योजनाओं का लाभ भी विद्यार्थियों तक पहुंचाने का कार्य करता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि हर छात्र-छात्रा को बेहतर शिक्षा का अवसर मिले और उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।

दलले

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!