चंबा (शिमला) 04 फरवरी 2026,राज्य ब्यूरो चीफ विजय समयाल
डलहौजी पुलिस ने चरस की एक बड़ी खेप पकड़ने में अहम सफलता हासिल की है। बुधवार रात डीएसपी मयंक शर्मा के नेतृत्व में एसडीपीओ कार्यालय और पुलिस चौकी बनीखेत की टीम ने भरमौर–पठानकोट हाईवे पर लाहड़ के पास नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली गई। इसी दौरान पुलिस ने एक वाहन से चरस की बड़ी मात्रा बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही

