Reading: एडवोकेट सुरेंद्र सिंह गुलेरिया बने भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के विधि एवं कानूनी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, प्रेसवार्ता में कहा—निष्ठा, सक्रियता और कानूनी जागरूकता को देंगे नई दिशा

एडवोकेट सुरेंद्र सिंह गुलेरिया बने भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के विधि एवं कानूनी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, प्रेसवार्ता में कहा—निष्ठा, सक्रियता और कानूनी जागरूकता को देंगे नई दिशा

RamParkash Vats
2 Min Read
एडवोकेट सुरेंद्र सिंह गुलेरिया भारतीय जनता पार्टी KE संगठनात्मक जिला नूरपुर में विधि एवं कानूनी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त

JAWALI/MAIN OFFICE (HIMACHAL NEWS DESK) EDITOR RAM PARKASH VATS

एडवोकेट सुरेंद्र सिंह गुलेरिया को भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला नूरपुर में विधि एवं कानूनी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में NEWS INDIA AAJ TAK SA उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य विधि एवं कानूनी प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय, संगठित तथा प्रभावशाली बनाना रहेगा, ताकि संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को समय पर उचित कानूनी मार्गदर्शन और सहायता मिल सके।

एडवोकेट गुलेरिया ने कहा कि वर्तमान समय में कानून की जानकारी हर कार्यकर्ता और आम नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक है। वे जिला स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं और कानूनी परामर्श शिविर आयोजित करने की योजना बना रहे हैं, जिससे लोगों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग किया जा सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को कानूनी मजबूती प्रदान करना तथा विधिक मामलों में त्वरित और प्रभावी सहयोग देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

अंत में उन्होंने पार्टी शीर्ष नेतृत्व, जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संगठनात्मक जिला नूरपुर में विधि प्रकोष्ठ को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!