Reading: हिमाचल हाईकोर्ट में बम की झूठी ई-मेल सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर साइबर जांच शुरू की, परिसर सुरक्षित मिला।

हिमाचल हाईकोर्ट में बम की झूठी ई-मेल सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर साइबर जांच शुरू की, परिसर सुरक्षित मिला।

RamParkash Vats
2 Min Read

न्यूज इंडिया आजतक
मुख्य कार्यालय: हिमाचल
न्यूज़ डेस्क संपादक: राम प्रकाश वत्स
दिनांक, 12 फरवरी 2026

शिमला :हिमाचल हाईकोर्ट में बम की झूठी ई-मेल सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर साइबर जांच शुरू की, परिसर सुरक्षित मिला।यह मामला थाना सदर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1)(b), 351(3), 351(4) और 152 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार उच्च न्यायालय के आधिकारिक ई-मेल पते पर एक गुमनाम ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें अदालत परिसर और आसपास आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए जाने का दावा किया गया था। बाद में यह ई-मेल एसएसपी कार्यालय के माध्यम से संबंधित थाना को भेजा गया।
सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और अदालत परिसर की गहन तलाशी ली गई। हालांकि प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। कुछ समय के लिए कर्मचारियों और आम लोगों में भय का माहौल अवश्य बना रहा।
पुलिस का कहना है कि ई-मेल में कुछ राजनीतिक आरोप भी शामिल थे, जिससे यह आशंका है कि संदेश जानबूझकर अफवाह फैलाने और दहशत पैदा करने के उद्देश्य से भेजा गया। मामले की जांच उप निरीक्षक ओम प्रकाश को सौंपी गई है। साइबर विशेषज्ञ ई-मेल आईडी, आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटे हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!