Reading: नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस थाने के समीप जोरदार धमाका, शीशे टूटे, इलाके में दहशत; मौके पर पहुंचा प्रशासन, जांच जारी, सुरक्षा कड़ी

नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस थाने के समीप जोरदार धमाका, शीशे टूटे, इलाके में दहशत; मौके पर पहुंचा प्रशासन, जांच जारी, सुरक्षा कड़ी

RamParkash Vats
2 Min Read

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में धमाके से मची अफरा-

नालागढ(शिमला)/01/01/2026, चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल

तफरीऔद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के पुलिस थाने के समीप अचानक एक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई दी और झटके से आसपास की कुछ इमारतों के शीशे टूट गए। पलभर में पूरा इलाका दहशत के माहौल में आ गया।

धमाके के बाद लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई और लोग एक-दूसरे से घटना की जानकारी लेने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और एहतियातन पूरे घटनास्थल की घेराबंदी कर क्षेत्र को सुरक्षित किया गया।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बम निरोधक दस्ता भी सतर्कता के तौर पर बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कुछ संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमाके के कारणों की गहन जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है, जबकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!