Reading: सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल महमूदाबाद में ‘स्पोर्ट्स मीट एवं बाल मेला’ का ऐतिहासिक आयोजन,खेल–कला–उद्यमशीलता का दिखा अनोखा संगम

सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल महमूदाबाद में ‘स्पोर्ट्स मीट एवं बाल मेला’ का ऐतिहासिक आयोजन,खेल–कला–उद्यमशीलता का दिखा अनोखा संगम

RamParkash Vats
3 Min Read

सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल महमूदाबाद में 15 व 16 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय ‘स्पोर्ट्स मीट एवं बाल मेला’ का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता का शानदार प्रदर्शन किया, जो उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ 15 नवंबर को वार्षिक स्पोर्ट्स मीट के साथ हुआ। संस्था के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के आगमन पर विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। सरस्वती वंदना तथा कक्षा अष्टम के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।स्पोर्ट्स मीट के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 50 मीटर दौड़ सहित अनेक रोमांचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही बच्चों के लिए विभिन्न ‘फन रेस’ भी कराई गईं, जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। दिन के समापन पर अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

द्वितीय दिवस 16 नवंबर को बच्चों की रचनात्मकता और उद्यमशीलता को मंच प्रदान करने वाले ‘बाल मेला’ का भव्य आयोजन हुआ। बच्चों ने आकर्षक स्टॉल लगाकर व्यंजन, खेल, हस्तकला व रचनात्मक उत्पादों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु, संस्था के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अतिथियों का तिलक कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने नगर विकास राज्य मंत्री को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार दुबे द्वारा भी अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात ‘न्यू एडमिशन सेरेमनी’ का शुभारंभ नगर विकास राज्य मंत्री द्वारा रिबन काटकर किया गया, जो विद्यालय के विस्तार और नए छात्रों के स्वागत का प्रतीक रहा।


अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए स्टॉलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को शुभाशीष दिया। नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने कहा कि बाल मेले बच्चों में नेतृत्व, नवाचार और आत्मनिर्भरता की भावना को विकसित करते हैं तथा यही बच्चे देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। वहीं अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों का आत्मविश्वास उनकी आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी है, जिसे हर क्षेत्र में बढ़ावा देना आवश्यक है।

कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रधानाचार्य विजय कुमार दुबे ने सभी गणमान्य अतिथियों, अध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से ठाकुर के. के. सिंह (जिला अध्यक्ष सेवा भारती, आरएसएस), अनुज जैन (पूर्व अध्यक्ष जैन समाज), शशि भूषण सिंह (पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा), अशोक पटेल, प्रमोद कुमार गुप्ता (विश्व हिंदू परिषद), ओमप्रकाश पांडे सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकगण, शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!